29 अगस्त 2021 - 18:23
ईरान और सीरिया के संबंध रणनीतिक हैं, अमीर अब्दुल्लाहियान

ईरान के विदेश मंत्री ने दमिश्क़ की अपनी यात्रा के दौरान सीरियाई विदेश मंत्री से मुलाक़ात और महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और द्विपक्षीय मामलों पर विचार विमर्श किया है।

ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियान ने रविवार को अपने सीरियाई समकक्ष फ़ैसल मिक़दाद से मुलाक़ात की।

शनिवार को बग़दाद कांफ़्रेंस में भाग लेने के बाद अमीर अब्दुल्लाहियान अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर दमिश्क़ पहुंचे हैं।

दमिश्क़ पर पहुंचकर पत्रकारों से बात करते हुए ईरानी विदेश मंत्री ने दोनों देशों के संबंदों को रणनीतिक बताया है।

उनका कहना था कि आतंकवाद के ख़िलाफ़ लड़ाई में ईरान और सीरिया ने बेहतरीन सफलता हासिल की है, और आज दोनों देश व्यापार और अर्थव्यवस्था समेत विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सहयोग कर रहे हैं।